तब जाकर हिन्दुस्तान लिखा है.!!


शौर्य हिमालय–सा लेकर चले वो 

तब जाकर इतिहास “आबाद” लिखा !

लिखने बैठा जब दौर–आज़ादी...

“सुखदेव,भगत,आजाद”लिखा ..!!


साहस लिखा ,उम्दा लिखा 

गंगा सी बहती “रज–रक्त की धार लिखा !”

मातृभूमि को चढ़ाकर रंग बसंती...

सबसे पहले ,पेशानी पे हिन्दुस्तान लिखा !!

तब जाकर हिन्दुस्तान आज़ाद लिखा !!


अमन अहिंसा और शहादत

गौरव का गुणगान लिखा!

जब दो धड़ों में बंटी आज़ादी...

तब एक अलग पाकिस्तान लिखा !!

जिन्ना जैसे नेताओं ने सबको मुसलमान लिखा !!

पर जब आई हिन्दुस्तान आज़ादी!!

हमने सबको हिन्दुस्तान लिखा !!



चरखे की तुम गाथा लिख दो

हम गौरव से गुण गायेंगे!

पर जो पुत भारती शीश कटाए ,

क्या ऐसे राणा –सावरकर इतिहास में गढ़ जायेंगे ??

माना सुख गई स्याह..

लिखते–लिखते उनकी गौरव गाथा!

वो तो हो गए ,लहराते आज़ाद तिरंगा

जिन बेनाम शहीदो का रक्त बहा..

वो किस किताब में लिखे जाएंगे??


अब पूछो कैसे हिन्दुस्तान आज़ाद लिखा ??

उनकी बलिदानी शहादत के नाम लिखा !

जब लिखा आज़ादी का दौर जमाना..

सब धर्मों को हिन्दुस्तान लिखा ...!!

लिखे एकता में हिंदू पारसी सिख ईसाई..

संविधान में हमने सबको...

बौद्ध जैन और मुसलमान लिखा!!

लिखने बैठा जब दौर आज़ादी...

विश्व धरा का गौरव स्वर्णिम,



 

आज़ाद हिन्दुस्तान लिखा !!!








 


Comments

Post a Comment

Popular Posts